कोटा में विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।
उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। वह एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। कोटा में पिछले 10 दिन में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह तीसरा मामला है। सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञान नगर थाना डीओ लालसिंह तंवर ने बताया कि गुरुवार रात को सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक नीट स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंच कर छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद छात्र का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। 2 दिन पहले किराए के लिए हॉस्टल मालिक ने की थी बात
हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा है और नीट की तैयारी कर रहा है। बुधवार 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा। गुरुवार 16 जनवरी को मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था।
हॉस्टल मालिक ने बताया कि अभिजीत पढ़ने में अच्छा था और रेगुलर कोचिंग भी जाता था। उसे देखकर लगता नहीं था कि उसे किसी भी प्रकार का कोई तनाव है। 10 दिन में तीसरा सुसाइड
कोटा में साल 2025 के पहले महीने में यह स्टूडेंट के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले 7 जनवरी और 8 जनवरी को भी 2 स्टूडेंट ने सुसाइड किया था।
7 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नीरज जाट (19) ने जवाहर नगर क्षेत्र में अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर सुसाइड किया था। वो 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। ( पढ़े पूरी खबर… )
8 जनवरी को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में ही 19 वर्षीय अभिषेक लोधा जो कि एमपी के गुना का रहने वाला था। इस छात्र ने भी पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था। कोटा में रहकर जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। इस छात्र के हॉस्टल में भी पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था। ( पढ़े पूरी खबर… ) कोटा में सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बच्चों को कोटा बुलाने वीडियो मैसेज भेज रहे कलेक्टर-एसपी:मम्मी-पापा की डांट का डर भगाने का भी इंतजाम, अब फ्री में रुक सकेंगे पेरेंट्स पढ़ाई का तनाव हो, एग्जाम में फेल होने पर मम्मी-पापा की डांट का डर…स्टूडेंट्स खुलकर अपने मन की बात बता पाएंगे। आमने-सामने बात करने में हिचक है तो फोन करके अपनी प्राॅब्लम बता पाएंगे। पूरी खबर पढ़िए…


