बढ़ती कनकनी व शीतलहरी के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से प्रथम चरण में 1870 कंबल चंद्रपुरा प्रखंड को मुहैया कराया गया। प्राप्त कंबल को प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रखंड के 23 पंचायतों के पंचायत सचिवों को क्षेत्र में वितरण के लिए सौंपा। बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने बताया कि प्रथम चरण में 1870 कंबल चंद्रपुरा प्रखंड को प्राप्त हुआ है। इसे हर वार्ड में 10-10 कंबल के हिसाब से वितरण किया जाना है। ताकि बढ़ती कनकनी एवं ठंड के प्रकोप से गरीब-असहाय को राहत मिल सके। बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायत सचिव एवं मुखिया को आवश्यक निर्देश दिया गया है कि पंचायत क्षेत्र के वृद्ध महिला-पुरुष, दिव्यांगों के अलावा गरीब असहायों को पंचायत समिति सदस्यों को भी कंबल उपलब्ध कराएं।


