बीकानेर के कई क्षेत्रों में रात से ही कोहरा:अब चार दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद, 21 जनवरी को बीकानेर में बारिश संभव

बीकानेर में शुक्रवार को भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी रही। शहरी क्षेत्र में कोहरा कम रहा, वहीं गांवों में रात से ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रही। बीकानेर के सुबह व रात के तापमान में गिरावट का अहसास साफ तौर पर हो रहा है। बीकानेर और लूणकरनसर के तापमान में भी काफी अंतर रहा है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं लूणकरनसर में पारा न्यूनतम स्तर पर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस है। बीकानेर और लूणकरनसर के पारे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर है। कस्बे में कल रात से ही कोहरा छाने लगा था, जो सुबह होते-होते गहरा हो गया। विजिबिलिटी भी तीस से पचास मीटर के बीच रही। नेशनल हाइवे पर वाहनों की रेलमपेल अब दस बजे बाद ही शुरू हो रही है। अगले चार दिन रहेंगे शुष्क शुक्रवार से सोमवार तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है। वहीं मंगलवार को बीकानेर संभाग में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच उम्मीद की जा रही है कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी और सर्दी से राहत मिलेगी। हालांकि शुक्रवार को बीकानेर में कोहरे की चेतावनी दी गई, जो सही साबित हुई। वीडियो : रामप्रताप गोदारा, लूणकरनसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *