संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अब्दुल क्रिकेट एकेडमी और संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के बीच हुआ। अब्दुल एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ िवकेट खोकर 185 रन बनाए। वहीं संत जेवियर्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में 89 रन बना कर ऑल आउट हो गई और अब्दुल एकेडमी चैपियन बन गई।


