चुटूपालू में क्रिकेट महासंग्राम का आगाज, सीजन-2 का उद्घाटन

मऊर सैरवा टांड़ मैदान चुटूपालू में वीर शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमरांव सिंह क्रिकेट महासंग्राम सीजन-2 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रमुख अनुपमा देवी, जिप सदस्य सरिता देवी (ओरमांझी पूर्वी), जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा (ओरमांझी पश्चिमी), विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, प्रमुख करूणा देवी (रामगढ़), चुटूपालू मुखिया बीरेंद्र मुंडा व दोहाकातू मुखिया कलावती देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कुलदीप महतो, राजा खान, उदय गंझू सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजक समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले होंगे और विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *