रांची क्लब में 11 जनवरी को 102वीं शीतकालीन गुलाब प्रदर्शनी

द रोज सोसाइटी ऑफ रांची की ओर से 102वीं शीतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार, 11 जनवरी को रांची क्लब में किया जाएगा। इस मनमोहक प्रदर्शनी में देश-विदेश की आकर्षक प्रजातियों के गुलाब फूलों के साथ कलाकारों द्वारा तैयार की गई सैकड़ों कलाकृतियों के नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दोपहर 3:30 बजे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रदर्शनी को 7 वर्गों और 75 खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें नए प्रतियोगियों एवं छोटे बागानों के लिए अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए गुलाब सज्जा का विशेष खंड रहेगा। इसके अलावा गमलों में लगे गुलाब पौधे, गुलाब चित्रकला, शिल्प, कढ़ाई और छाया चित्र सहित कई रचनात्मक कलाएं आकर्षण का केंद्र होंगी। प्रदर्शनी 11 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। सोसाइटी के चेयरमैन गणेश मुंजाल ने बताया कि प्रवेश निःशुल्क होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *