राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट-2024 का आयोजन 27 फरवरी को प्रस्तावित है। रीट के लिए अंतिम तिथि तक 14 लाख 27 हजार 248 आवेदन फार्म जमा हुए है। इसमें लेवल वन के लिए 3 लाख 46 हजार 9, लेवल 2 के लिए 9 लाख 66 हजार 738 और दोनों लेवल में 1 लाख 14 हजार 501 आवेदन है। इन आवेदन में करक्शन के लिए आज से आवेदन किए जा सकते हैं। बोर्ड के सचिव व परीक्षा के समन्वयक कैलाश चन्द शर्मा ने बताया- रीट- 2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर परीक्षा शुल्क जमा करा दिया लेकिन आवेदन पत्र नहीं भरा या आवेदन पत्र सबमिट कर प्रिंट नहीं लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने या सबमिट कर प्रिन्ट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य सरकार सरकार की ओर से निरस्त किए गए 9 जिलों में परीक्षा केन्द्र प्राथमिकता से भर दिए हैं, वे अपने परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता में निशुल्क संशोधन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक कर सकते है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरने में गलती की है या रह गई है। इन अभ्यर्थियों को 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक संशोधन शुल्क 200 रुपए का चालान बनाकर जमा कराना होगा। चालान वेरिफाई होने के बाद संशोधन शुल्क का चालान नंबर, आवेदन पत्र अथवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर एवं ओटीपी वेरिफाई करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाईल नंबर, परीक्षा का लेवल और परीक्षा केंद्र के प्राथमिकता क्रम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं। पढें ये खबर भी… दो दिन हो सकता है REET का एग्जाम:14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने किया आवेदन, 41 जिला मुख्यालय पर होगी परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट-2024 का आयोजन 27 फरवरी को प्रस्तावित है। 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए आवेदन किया है। ऐसे में इस बार भी दो दिन परीक्षा हो सकती है। पिछली बार रीट 33 जिला मुख्यालय पर हुई थी। इस बार रीट 41 जिला मुख्यालय पर होगी। बड़े शहरों में भी सेंटर बनाए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


