राजस्थान के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर, अभिनेता और समाजसेवी सोमेश्वर नारायण शर्मा (सिंगर सैम) को नाथावत राजपूत समुदाय की ओर से वीर शिरोमणि तेजाजी स्मृति 2025 सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, युवाओं को मंच प्रदान करने और कला-संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए दिया गया।यह कार्यक्रम नाथाजी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विकास और उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति इस भव्य समारोह में हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य, सांसद (जयपुर ग्रामीण) राव राजेंद्र सिंह, संस्थान के संयोजक और देहात अध्यक्ष मोती सिंह सांवली, अध्यक्ष रावल राघवेंद्र सिंह सामोद, मुख्य संरक्षक पूर्व नौसेना अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नाथावत, सह-संयोजक भवानी सिंह मुंडोता, वरिष्ठ हाइकोर्ट अधिवक्ता ठाकुर ऋषिराज राठौड़, और राजपूत समाज के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सोमेश्वर नारायण शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी गायकी और अभिनय के माध्यम से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यूएसए क्यूब प्रोडक्शंस और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाई है। उनके यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन से अधिक व्यूज और हजारों सब्सक्राइबर हैं। नए कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर सम्मान ग्रहण करते हुए सोमेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मेरा उद्देश्य समाज और युवा पीढ़ी के लिए कार्य करना है। मैं यह सम्मान उन सभी युवाओं और कलाकारों को समर्पित करता हूं, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्षरत हैं। समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उनकी उपलब्धियां युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की प्रेरणा देती हैं।


