शहर की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑन लाइन स्कीमों का झांसा देकर एक महिला से 46 लाख रूपए अपने अकांउट में ट्रांसफर करवाए थे। साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने संजय अग्रवाल (50) रॉयल हाइट्स बी 503, 5th फ्लोर, चाराली जिला डिब्रूगढ़ पश्चिमी आसाम,,हाल कृष्ण दीप अपार्टमेंट 1st फ्लोर 1 सी ब्लॉक बी एके आजाद रोड रेहाबाड़ी गुवाहाटी आसाम को रेलवे स्टेशन के पास जोधपुर से पकड़ा। इस मामले में विज्ञान नगर निवासी फरियादी प्रज्ञा पंसारी ने मामला दर्ज कराया था कि उसके साथ कुछ लोगों ने विभिन्न योजनाओं (स्कीमों) के लिंक डालकर धोखे में रखा है और 46 लाख रूपए ठग लिए। विज्ञाननगर थाना सीआई मुकेश मीणा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किया उसका पता लगाया।ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोधपुर से पकड़ा।आरोपी ने ठगों के साथ मिलकर अपने खाते में पैसे डलवाए थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


