कन्हाईबंद में श्रीकृष्ण की बाल लीला का मंचन, मेला भी लगाया

सिवनी| ग्राम कन्हाईबंद में नारायणी सेना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को समर्पित भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन में द्वापर युग की उस पौराणिक घटना का सजीव मंचन किया गया, जब कान्हा की गेंद यमुना नदी में गिर गई थी और उन्होंने कालिया नाग का मर्दन किया था। कार्यक्रम के दौरान तालाब के बीचों-बीच कृष्ण और कालिया नाग के युद्ध का दृश्य मंचित किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने इसे श्रद्धा और रोमांच का अद्भुत संगम बताया। इस धार्मिक उत्सव की शोभा को बढ़ाने के लिए संगीतकार लक्ष्मीनारायण पाण्डेय और उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। नाग लीला के अवसर पर मेला भी आयोजित किया गया। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों के स्टाल, विभिन्न व्यंजन की दुकानें और मनोरंजन के अन्य साधन आकर्षण रहे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में ग्राम पंचायत समिति और नारायणी सेना के स्वयंसेवकों ने विशेष योगदान दिया। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *