चाइनीज मांझे की बिक्री पर सीहोर पुलिस का एक्शन:3 दुकानदारों से मांझा जब्त, FIR दर्ज; इंदौर में युवक की मौत के बाद कार्रवाई तेज

सीहोर पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। इंदौर में चाइनीज मांझे से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिले के तीन अलग-अलग थानों में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मछली बाजार में दुकानदार अकरम के पास से तीन चकरी, भैरुंदा थाना पुलिस ने पंकज सोनी के पास से दो चकरी और आष्टा थाना पुलिस ने सोहेल के पास से एक चकरी चाइनीज मांझा जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
सीहोर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में अभी तक चाइनीज मांझे से कोई दुर्घटना नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी जिले में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *