अपना घर आश्रम ने 10 वर्ष से बिछड़े मुकुल को उसके परिजनों से मिलवाया

श्रीगंगानगर| अपना घर आश्रम ने मिलन अभियान के तहत बिछड़े हुए व्यक्ति को परिवार को मिलवाया है। सचिव जगीर फरमा ने बताया कि गत 10 वर्षों से अपने परिवार से दूर तथा तीन वर्ष से अपना घर आश्रम पठानवाला में रह रहे मुकुल (शुभेंदु सामल) को मंगलवार को उनके परिजनों से मिलाया गया है। उन्होंने बताया कि मुकुल को 3 दिसंबर 2022 को इंद्रा वाटिका क्षेत्र से रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम में भर्ती करवाया गया था। आश्रम प्रबंधन ने उन्हें सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाकर उपचार शुरू करवाया। करीब दो वर्ष तक लगातार चले इलाज और सेवा के बाद मुकुल के स्वास्थ्य में सुधार आने लगा। स्वास्थ्य में सुधार होने पर जब अपना घर आश्रम की टीम ने उनकी काउंसलिंग की, तो उन्होंने अपना पता ओडिशा बताया। इसके बाद सेवा साथियों द्वारा उनके फिंगर प्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड की जानकारी जुटाई गई। जिससे उनके गांव प्रजंग, तहसील धेंकनल, राज्य ओडिशा की पुष्टि हुई। आश्रम के वित्त सचिव सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने संबंधित क्षेत्र की कोतवाली पुलिस से संपर्क कर मुकुल के परिवार का नंबर प्राप्त किया। सचिव ने बताया कि जब उक्त मुकुल की उनकी बहन से वीडियो कॉल पर बात करवाई गई। उनकी बहन ने बताया कि मुकुल उनके बड़े भाई हैं जो गत 10 वर्षों से लापता थे। घर में बूढ़ी मां और एक छोटा भाई उनके लौटने की आस छोड़ चुके थे। गत 15 दिनों से भाई-बहन की फोन पर निरंतर बात होती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *