नर्सिंगकर्मियों में गुस्सा:ANM की गिरेबान पकड़ने के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस का पुतला जलाया

11 जनवरी को शिशु अस्पताल में ANM की गिरनेबान पकड़ने वाली महिला की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को जिला अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों ने जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन का पुतला जला विरोध जताया। नर्सिंग एसोसिएशन और फार्मासिस्टों का 2 घंटे का कार्य बहिष्कार पहले से जारी है। नर्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सियाराम मीणा और पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल यादव सहित पुष्पराज शर्मा का कहना है कि पुलिस प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। आरोपी महिला को अरेस्ट भी नहीं किया और ना राज कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि आरोपी महिला ने एएनएम की गिरेबान पकड़कर जान से मारने की धमकी तक दी थी। इस घटना से नर्सिंकर्मी ही नहीं डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ में रोष है। जिसको लेकर अभी दो घंटे का कार्य बहिष्कार है। आगे आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। जल्दी सब मिलकर कैंडल मार्च निकालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *