आपस में रंजिश में चली थी गोलियां:हेमंत मान के घर बनाया था प्लान, हंसलसर और बड़ की हुई थी फायरिंग, दो गैंग के बीच चल रही रंजिश

आदित्य मीणा, हिमांशु और हेमंत मान की आपस में रंजिश में एक सप्ताह में दो जगह फायरिंग हुई थी। इलाखर में हेमंत मान के घर बदला लेने के लिए प्लान बनाया गया कि रात को आदित्य मीणा के घर फायरिंग करनी है। वहां से एक बाइक और कैम्पर गाड़ी में सवार होकर सभी आरोपी आदित्य के घर गए। वहां आदित्य को मारने की नियत से फायरिंग की गई। यह खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने किया है। पूछताछ में सामने आया है कि फायरिंग के बाद सभी आरोपी वापस इलाखर भाग गए। दो दिन आरोपी इलाखर की रोही में ही छीपे रहे। गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के हंसलसर में आदित्य मीणा के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। नवलगढ़ डिप्टी राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात हंसलसर निवासी आदित्य मीणा के घर जातिसूचक गाली निकालने, जानलेवा हमले की नियत से घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में भैसावता खुर्द निवासी अंकित पुत्र विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। बाल अपचारी से एक बाइक भी बरामद की है, जो घटना में काम में ली गई थी। ऐसे आए पकड़ में वारदात के बाद सभी आरोपी हरियाणा में हेमंत मान के घर जाकर छिप गए थे। पुलिस हेमंत मान के घर पर दबिश देने पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में फरारी काटने के लिए छावसरी और भाटीवाड़ की नदी में आकर छीप गए। जहां की एजीटीएफ के पास मुखबीर की सूचना आई। इस पर गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया मय मय जाप्ता पहुंचे और आरोपियों को डिटेन किया। जिसमें एक बाल अपचारी था। दूसरे आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी अंकित के खिलाफ सिंघाना थाने में दो मामले दर्ज हैं। जिसमे एक मामला आर्म्स एक्ट और एक मारपीट का मामला है। यह दर्ज कराया गया था मामला हंसलसर निवासी रामजीलाल मीणा पुत्र लच्छुराम मीणा ने इलाखर निवासी हेमंत मान पुत्र राजेश मान, नालपुर निवासी आजादसिंह, हासलसर निवासी अजय शिवरान पुत्र लालचंद, इलाखर निवासी हिमांशु मान पुत्र राजेश मान, विकास फौजी तथा चार पांच अन्य पर घर आकर फायरिंग करने एवं जातिसूचक गालियां निकालने का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार घर पर आठ दस राउंड फायर किए। उन लोगों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर फायरिंग की घटना का प्लान बना कर वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। डिप्टी राजवीर सिंह ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें बना दी गई है। जो लगातार काम कर रही है। आरोपियों के लिए पुलिस बड़ी सख्ती से पेश आएगी। ताकि आने वाले समय मे कोई भी ऐसी वारदातों को अंजाम नहीं दें।l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *