धौलपुर में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट:कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठंड, आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे लोग

धौलपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार के 11.9 डिग्री से 3.6 डिग्री गिरकर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह से छाए हल्के कोहरे और बादलों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जो लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकल रहे हैं, वे सड़कों पर जगह-जगह जलाए गए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही 15 जनवरी से बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *