बॉर्डर से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर ईंट-भट्टे का निर्माण:100 फीट ऊंची चिमनी पाकिस्तान वॉच टावर से दिख रही, सुरक्षा को खतरा

खाजूवाला में पाकिस्तान बॉर्डर से महज ढाई किमी दूर ईंट-भट्टे को मंजूरी देने का मामला सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे देश की सुरक्षा का खतरा बताते हुए बीकानेर और श्रीगंगानगर कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टर ने तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। मामला खाजूवाला तहसील की ग्राम पंचायत 24 बीडी के चक 23 केएनडी (बी) का है। इस इलाके की सुरक्षा बीएसएफ की 140वीं बटालियन करती है और यह हिमगिरी सीमा चौकी का इलाका है। यहां निर्माणाधीन भट्टे की चिमनी सौ फीट ऊंची है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गलत माना गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान के वॉच टावर से यह चिमनी साफ नजर आती है। इस इलाके में अक्सर पाक ड्रोन से मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं होती हैं। ऐसे में पाक तस्करों के लिए यह लैंडमार्क का काम करेगी। श्रमिक भी दूसरे राज्यों से आएंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि सुरक्षा एजेंसियों को भी इसका पता चिमनी पूरी तरह खड़ी होने के बाद चला। बीएसएफ से अनुमति का प्रावधान नहीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *