राजसमंद में कोहरे से मिली राहत, बादल छाए:न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 8 डिग्री पर पहुंचा

राजसमंद में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार आसमान साफ होने के साथ सुबह धूप निकली थी, वही शुक्रवार सुबह से बादलों की लुकाछुपी के कारण तेज धूप नहीं निकल पाई। वही ठंडी हवाओं व कोहरे से राहत मिली है।
हालांकि अभी सर्दी का असर बना हुआ है। कोहरा नहीं होने से सुबह के समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को तापमान 1 डिग्री बढकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादलों के छा जाने के बावजूद बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। वही जिले में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *