अवैध कॉलोनी पर सख्ती:खेतों में प्लॉट काटकर बेचने वाले 113 बिल्डर रडार पर, हुजूर से कार्रवाई शुरू

नए साल की शुरुआत के साथ ही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। 113 से अधिक अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की जा चुकी है। अभियान की शुरुआत हुजूर क्षेत्र से होगी। जब तक अवैध कॉलोनियों के नए नियम लागू नहीं होते, तब तक पुराने प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बिल्डर सस्ती कृषि भूमि खरीदकर खेतों में मुरम डालकर प्लॉट काट रहे हैं और कॉलोनी बताकर बेच रहे हैं। कई जगह न सड़क है, न नाली, न बिजली-पानी, फिर भी प्लॉट टीएंडसीपी से स्वीकृत कॉलोनियों के बराबर दामों पर बेचे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इससे आम लोग भविष्य में बुनियादी सुविधाओं और रजिस्ट्री जैसी समस्याओं में फंस सकते हैं। इसी को देखते हुए जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं। यहां होगी कार्रवाई : प्रशासन ने जगदीशपुर, मुबारकपुर, सेवनिया ओंकारा, कोटर, पिपलिया बेरखेड़ी, कुराना, थुआखेड़ा, सुरैया नगर, छावनी पठार, कान्हासैया, सिंकदराबाद, शोभापुर, जहेज, कोलुआखुर्द, नरेला वाज्याफ्त, बंगरसिया, अरेड़ी, इब्राहिमपुरा, परेवाखेड़ा, हज्जामपुरा ईंटखेड़ी सड़क, अरवलिया, चौपड़ा कलां, बांसिया, गोलखेड़ी और बसई को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है। प्लॉटिंग रोकी : प्रशासन ने कहा- खरीद से पहले वैधता जरूर जांचें अधिकारियों का कहना है कि जिन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निशाने पर लिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में 9 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं, प्लॉटिंग रोकी गई है और संबंधित बिल्डरों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है। आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। एसडीएम को दिए FIR के निर्देश जिन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पाई जाएंगी, वहां एफआईआर के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की जाएगी। सभी एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।
-कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल पुलिस मिलते ही बड़ी कार्रवाई होगी 113 अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार कर ली गई है। पुलिस बल उपलब्ध होते ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है।
-विनोद सोनकिया, एसडीएम, हुजूर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *