करौली में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कहर:आसमान से गिरी ओस की बूंदें, स्कूलों में छुट्टी का एलान

करौली में बारिश के बाद अब घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। कोहरे के साथ गिरती ओस और ठंडी हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। जिला कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन तक जिले में कई स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। गुरुवार की आधी रात से ही कोहरा और घना हो गया। जिससे वाहन ड्राइवरों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों, किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आम जनता और किसानों को शीतलहर से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *