इंदौर में छात्र ने किया सुसाइड:पिता के घर पहुंचने पर फंदे पर झूलता मिला, पुलिस जांच जारी

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले 19 वर्षीय छात्र कृष यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है, जब पिता संजय यादव अपने दोस्त के साथ घर लौटे और बेटे को आवाज दी। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो कृष फंदे पर लटका हुआ था। परिवार के मुताबिक, कृष 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और उसके माता-पिता दोनों निजी स्कूलों में काम करते हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी मां और बहन रिश्तेदार के यहां पूजा के कार्यक्रम में गई थीं। शाम को संजय यादव ने पत्नी को कॉल करके बेटे की मौत की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह कृष सामान्य था और वह अपने परिवार से दोपहर में भी अच्छे से बात कर रहा था। कृष ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। फिलहाल, पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और शुक्रवार पोस्टमॉर्टम कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *