बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई, दो की मौत:इकलौते बेटे की मौत से टूटे माता-पिता, हेलमेट भी नहीं पहना था बाइक सवारों ने

झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा एनएच 419 स्थित बोदमा फ्लाईओवर पर हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई और सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। मृतकों की पहचान शहरडाल के मंगलपाड़ा गांव निवासी अंजय हेंब्रम (20) और कीनूडीह गांव का रहने वाला मस्तान टुडू (20) के रूप में की गई। मस्तान बचपन में ही हो गया था अनाथ अंजय हेंब्रम माता-पिता का इकलौता पुत्र था तो मस्तान टुडू के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी थी। इधर, इकलौती संतान अंजय की मौत से युवक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मस्तान बड़े भाई के साथ रहता था दोनों युवक अच्छे दोस्त थे और साथ में मजदूरी किया करते थे। मृतक मस्तान के चाचा देवेंद्र मुर्मू ने बताया कि मस्तान जब 4 साल का था तो उसकी पिता की मौत हो गई थी। वहीं, जब वो 12 की उम्र में पहुंचा तो उसकी मां ने दम तोड़ दिया। मस्तान अपने बड़े भाई के साथ रहकर मजदूरी कर गुजारा करता था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस रात करीब 11 बजे दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जामताड़ा की ओर जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद काफी देर तक दोनों सड़क पर पड़े रहे। जब राहगीरों की उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। ये भी पढ़िए अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, 3 की मौत:गिरिडीह में मकर संक्रांति मेले से लौट रहे थे तीनों, आइसक्रीम बेचकर घर आ रहे थे झारखंड के गिरिडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुधवार की देर रात गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक ओमिनी वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में वैन सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *