पंजाब के जालंधर में हाईवे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। मिली जानकारी अनुसार ये हादसा जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित समस्तपुर के पास हुआ है। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शव के बुरी तरह से चिथड़े उड़ गए थे। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हुई। जालंधर देहात पुलिस के थाना मकसूदां में तैनात एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- सूचना सुबह 6 बजे उन्हें मिली थी। जिसके बाद क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस पार्टी पहुंच गई थी। एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक की किस कार से टक्कर हुई, फिलहाल ये जांच का विषय है। ASI रजिंदर ने कहा- शव के ऊपर से निकली कई गाड़ियां एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा- फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक रोड साइड पर जा रहा था। इस दौरान उक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त व्यक्ति के शव के चीथड़े उड़ गए थे। जिसके बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस ने उसका फोटो आसपास के एरिया में सर्कूलेट किया है। मृतक का फेस तो एकदम बर्बाद हो चुका था। मगर उसके कपड़ों के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


