फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शासन से कहा- मांगें पूरी हों

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित निश्चितकालीन आंदोलन में जिला मुख्यालय मोहला में विभिन्न विभाग के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन पर हैं। जिला महासचिव मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आंदोलन में पेंशनर संघ के साथ शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, नगर पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों के साथी आंदोलनरत हैं। मंगलवार को उद्बोधन में सभी वक्ताओं ने शासन से अविलंब मांगों को मानने आग्रह किया। आंदोलन में पूर्णानंद नेताम, आरडी कोसरिया, शिवचरण डोंगरे, लोकेश कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *