पीजी कॉलेज: थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, फर्स्ट की आज से

भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को एमकॉम, एमए थर्ड स्टूडेंट्स की सेमेस्टर परीक्षा शुरु हुई। फर्स्ट सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की परीक्षा बुधवार से शुरु होगी। दुर्ग विवि ने सेमेस्टर एग्जाम के लिए जिले के 7 कॉलेज को केंद्र बनाया है। पीजी स्टूडेंट्स के लिए शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद, शासकीय एनसीजे कॉलेज दल्लीराजहरा, शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा, कंगला मांझी डौंडी, एकलव्य डौंडीलोहारा, मदनलाल साहू कॉलेज अरमरीकला और शासकीय कॉलेज खेरथा को सेंटर बनाया गया है। इन केंद्रों में दूसरे कॉलेज के पीजी स्टूडेंट्स भी परीक्षा दिलाने पहुंचेंगे। परीक्षा के लिए इन कॉलेजों के प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। लीड कॉलेज में लीड के अलावा शासकीय कॉलेज गुरूर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसी तरह अर्जुंदा में गुंडरदेही के शासकीय व निजी कॉलेज के स्टूडेंट्स परीक्षा दिलाने पहुंचेंगे। अरमरीकला में बेलौदी कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे। दुर्ग विवि के अनुसार एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी। इसी तरह एमकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 12 जनवरी तक होगी। एमए हिंदी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख एमए हिंदी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर, 5, 7 और 10 जनवरी को होगी। एमए हिंदी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 2,6 और 9 जनवरी को होगी। एमए इंग्लिश फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर, 5,7,10 जनवरी को होगी। एमए इंग्लिश थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 30 दिसंबर, 2,6,9 जनवरी को होगी। एमए समाजशास्त्र फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर, 5,7,10 जनवरी को होगी। एमए समाजशास्त्र थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 2,6,9 और 12 जनवरी को होगी। एमए इकोनॉमी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर, 5,7,10 जनवरी को होगी। एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 14 जनवरी को होगी एमए इकोनॉमी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 2,6,9 और 12 जनवरी को होगी। एमए राजनीति विज्ञान फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर, 5, 7 और 10 जनवरी को होगी। एमए राजनीति विज्ञान थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 2, 6 और 9 जनवरी को होगी। दुर्ग विवि ने नॉन एनईपी सेमेस्टर परीक्षा के लिए 5 दिसंबर को जारी समय सारिणी को संशोधित किया है।एमकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 14 जनवरी को होगी। एमए इंग्लिश, इकोनॉमी, एमएसडब्ल्यू, एमएससी गणित, सीएस, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा 14 जनवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *