गुना में चल रही 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आज (बुधवार) समापन होगा। आज रिंग में खिताबी जंग देखने को मिलेगी, जहां अलग-अलग राज्यों के 22 बॉक्सर गोल्ड के लिए एक-दूसरे पर पंच बरसाएंगे। सुबह 11 बजे उत्कृष्ट विद्यालय स्थित नोडल खेल केंद्र में फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे ये धुरंधर प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को 44 खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें जीत दर्ज कर 22 खिलाड़ियों ने फाइनल का टिकट कटाया है। आज इन वजन वर्गों में फाइनल मैच होंगे… खिलाड़ियों ने किए हनुमान टेकरी के दर्शन कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर बाहर से आए खिलाड़ियों, कोच और मैनेजरों को गुना दर्शन कराया गया। सभी ने शहर के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके अलावा मंगलवार शाम को मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


