प्रतापगढ़ में बिल्ली ने सांप को पटक-पटककर मार डाला:फिर मुंह में दबाकर भाग गई; 10 मिनट की लड़ाई का VIDEO

प्रतापगढ़ में एक बिल्ली ने सांप पर हमला कर उसे मार डाला। सांप नाली से निकलकर बिल की तरफ जा रहा था। तभी सामने के घर से एक बिल्ली बाहर निकली। अचानक सांप ने पहले बिल्ली पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। करीब 10 मिनट तक बिल्ली और सांप आपस में लड़ते रहे। आखिर में बिल्ली ने अपनी फुर्ती और तेज हमलों से सांप को मार गिराया। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। सांप-बिल्ली की लड़ाई, 2 तस्वीरों में देखिए अब जानिए पूरा मामला अझारा गांव में रहने वाले आचार्य शिवानंद मिश्रा अपने घर में अलाव ताप रहे थे। तभी उनके घर से एक बिल्ली बाहर निकली। उसी समय धामिन प्रजाति का एक सांप भी नाली से निकलकर बिल की तरफ जा रहा था। बिल्ली ने सांप को देखा, तो उसके पास पहुंच गई। इसके बाद बिल्ली ने सांप पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक बिल्ली अपने मुंह और पंजे से सांप को उठा-उठाकर पटकती रही। इस दौरान सांप भी लगातार फुफकार मारता रहा। लेकिन, बिल्ली की फुर्ती के आगे उसकी एक न चली। गांववालों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। गांववालों ने मोबाइल से बनाया वीडियो
इस अनोखी घटना को मौके पर मौजूद गांववालों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग बिल्ली की बहादुरी और फुर्ती की जमकर चर्चा कर रहे हैं। गांववालों का कहना है कि उन्होंने पहली बार बिल्ली को इस तरह सांप से लड़ते और मारते हुए देखा। सांप को मुंह में दबाकर भाग गई बिल्ली
प्रत्यक्षदर्शी आचार्य शिवानंद मिश्रा ने बताया- दोपहर करीब 3 बजे मेरे घर के पास बिल्ली और सांप आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक लड़ाई चली। इस दौरान पहले बिल्ली ने सांप को पटक-पटककर मार डाला। फिर मृत पड़े सांप को कुछ देर तक देखती रही। बाद में सांप को मुंह में दबाकर बिल्ली वहां से भाग गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी कंचन देवी ने बताया- मेरे घर के सामने बिल्ली और सांप की लड़ाई चल रही थी। पहले लगा कि दोनों अलग हो जाएंगे, लेकिन बिल्ली ने सांप को मार डाला। —————————– ये खबर भी पढ़ें… बंदूक लेकर घूम रहा था शिकारी…दौड़ाकर पकड़ा, बहराइच में रस्सी से बांधकर वनकर्मी उसके ऊपर बैठा बहराइच के कतर्नियाघाट में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक शिकारी का शिकार कर लिया। शिकारी बंदूक लेकर जानवरों का शिकार करने आया था। तभी उसे वन विभाग की टीम ने देख लिया। उन लोगों ने शिकारी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। इस पर टीम ने शिकारी को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद भी शिकारी ने भागने की कोशिश की, तो टीम ने उसे जमीन पर गिरा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *