सागर में पहाड़ी पर छिपाई थी 1.84 लाख की शराब:पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोचा; 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

सागर की मोतीनगर पुलिस ने खुरई रोड स्थित ग्राम गढ़ोली खुर्द के पास ठाकुर बाबा पहाड़ी पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 84 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। झाड़ियों में छिपाकर रखी थी पेटियां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुरई रोड पर ठाकुर बाबा पहाड़ी के पास बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मौके पर एक युवक पहाड़ी के पास झाड़ियों में खाकी रंग के कार्टून के साथ खड़ा मिला। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता सुल्तान सिंह घोषी (23) निवासी गढ़ोली खुर्द बताया। मैकडॉवल्स और ओल्ड मॉन्क मिली पुलिस ने पहाड़ी पर झाड़ियों की तलाशी ली तो वहां से 16 पेटी शराब बरामद हुई। कार्टूनों की जांच करने पर उसमें मैकडॉवल्स (McDowell’s) और ओल्ड मॉन्क (Old Monk) ब्रांड की शराब मिली। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कार्रवाई रात करीब 12.30 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह शराब कहां से लाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *