हरदा में न्यू ईयर से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी शशांक के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में नए साल का जश्न मना सकें। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि न्यू ईयर को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और पुलिस बल सड़कों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी पर रहेंगे। सिविल ड्रेस में भी तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है। इनका उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है। होटल, लॉज और ट्रांसपोर्ट हब पर निगरानी होटल और लॉज में ठहरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस की नागरिकों से अपील पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्भय होकर नववर्ष का आनंद लेने की अपील की है। साथ ही लोगों से बाजार, मॉल, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।


