मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पूछरी का लोठा आएंगे:श्रीनाथजी मंदिर में करेंगे दर्शन, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पूछरी का लोठा पहुंचेंगे। वे दोपहर 11:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 12:35 बजे पूछरी का लोठा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करेंगे, जिसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता देवी और उनके बेटे गिरिराज जी महाराज की दंडोति परिक्रमा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गिरिराज जी महाराज और श्रीनाथजी में गहरी आस्था है। वे आज रात्रि विश्राम पूछरी के लोठा में ही करेंगे। अगले दिन यानि कि नई साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी को मुख्यमंत्री श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के बाद सुबह 10:05 बजे पूछरी के लोठा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:55 बजे जयपुर पहुंच जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *