अजमेर में सिलेंडर ब्लास्ट से झोपड़ी में लगी आग,VIDEO:दूर-दूर तक दिखाई दी आग की लपटे, सारा सामान जलकर हुआ राख, पाया काबू

अजमेर के कोटड़ा स्थित बडिया की ढाणी गांव में मकान के बाहर बनी हुई झोपड़ी में गैस की टंकी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दूर-दूर तक आग की लपेट दिखाई देने लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग के कारण पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि वार्ड नंबर एक बडिया की ढाणी गांव में घर के अंदर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग होना पाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। काम पर गया हुआ था परिवार पीड़ित कमलेश ने बताया कि झोपड़ी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार काम पर गया हुआ था। झोपड़ी के अंदर राशन और कपड़ों सहित अन्य सामान था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *