दिन और रात के पारे में 14.5 डिग्री का अंतर:धार के पार्कों में बढ़ी भीड़; गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

धार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। यहां सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी एक ही दिन में पारे में करीब 14.5 डिग्री का अंतर देखने को मिला। बुधवार सुबह भी न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गेहूं के लिए सोना साबित होगी ठंड ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह मौसम रबी की फसलों, खासकर गेहूं के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। किसान सुरेश ने बताया कि ज्यादा ठंड पड़ने से गेहूं के दाने मजबूत बनते हैं और फसल की गुणवत्ता सुधरती है। अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो इस साल बंपर पैदावार की उम्मीद है। सेहत बनाने पार्कों में पहुंच रहे लोग बदलते मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखा है। ठंड के कारण लोग बहुत सुबह घर से निकलने से बच रहे हैं, लेकिन सुबह थोड़ा उजाला होते ही शहर के पार्कों और मैदानों में मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। लोग ठंड के बीच सेहत को लेकर जागरूक नजर आ रहे हैं और योग-व्यायाम कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *