कल से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय:रेलवे का नया टाइम टेबल जारी, टाटानगर से ब्रह्मपुर वंदेभारत 10 मिनट पहले खुलेगी

नए वर्ष पर रांची और हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अपना नया टाइम टेबल जारी कर दिया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। नए टाइम टेबल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को प्रायोगिक तौर पर नए ठहराव पर रोका जाएगा। 24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन कई गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव भी किया गया है। ये संशोधन हावड़ा, शालीमार, रांची, हटिया, टाटानगर समेत अनेक स्टेशनों पर लागू होंगे। वहीं, टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली 15 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यह संशोधित समय-सारिणी गुरुवार (1 जनवरी) से प्रभावी होगी। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने एवं यहां से प्रस्थान करने वाली कुल 24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। समय में 5 से 15 मिनट तक का अंतर किया गया संशोधित समय के अनुसार इन ट्रेनों के परिचालन समय में 5 से 15 मिनट तक का अंतर किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। टाटानगर को मिली दो लोकल ट्रेन की सौगात इधर, नए वर्ष पर चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। टाटानगर स्टेशन से दो नई लोकल (मेमू) ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जबकि पुरुलिया-हावड़ा मेमू का संचालन भी 1 जनवरी से शुरू होगा। 68137 टाटानगर-चाईबासा मेमू रात 8.55 बजे प्रस्थान कर 11 बजे चाईबासा पहुंचेगी, जबकि 68138 चाईबासा-टाटानगर मेमू सुबह 3.20 बजे चलकर 5.45 बजे टाटानगर आएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। वहीं 68128 टाटानगर-चाकुलिया और 68127 चाकुलिया-टाटानगर मेमू सप्ताह में छह दिन संचालित होंगी। रांची से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव इन ट्रेनों का भी बदला समय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *