पंजाब पुलिस को मार्च में मिलेंगे 1600 मुलाजिम:इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर पद पर होगी तैनाती; DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

पंजाब पुलिस के थानों में अब लोगों को अपने केसों के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। मार्च 2026 में पंजाब पुलिस को करीब 1600 मुलाजिम मिलेंगे। यह सारे इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व एएसआई पर तैनात होंगे। यह प्रमोशनल आधार नियुक्ति की जा रही है। सारे मुलाजिम ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। DGP ने बताया कि इसके आने से थानों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मदद के लिए पांच से आठ मिनट में पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस अपने डायल के रिस्पांस टाइम को सुधारने का फैसला लिया है। पंजाब का रिस्पांस टाइम से दस से 12 मिनट है। पीसीआर के लिए 8100 नए वाहन खरीदने जा रहे है। मोहाली में बनाएंगे मॉडर्न कंट्रोल रूम डीजीपी ने बताया कि इस समय डायल 112 हेल्पलाइन का रिस्पांस टाइम से दस से 13 मिनट है। इसे हम कम करके सात से आठ मिनट करने जा रहे हैं। इसके लिए मोहाली के सेक्टर-89 में 200 करोड़ की लागत से मॉडर्न कंट्रोल रूम बनेगा। 125 करोड़ वाहनों की अपग्रेडेशन पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, पंजाब पुलिस ने तीन सालों में 800 करोड़ से वाहनों की अपग्रेडन पर खर्च किए गए है। केंद्र सरकार की वाहन स्क्रैप पॉलिसी है। उसमें प्रावधान है कि15 साल से पुराना कोई वाहन ऑन रोड नहीं रहना चाहिए।हमने 2000 गाड़ियां स्क्रैप की हैं। वहीं, उसकी एवज में 1500 फोर व्हीलर और चार सौ दोपहिया वाहन तीन सालमें पंजाब पुलिस में शामिल किए हैं। अगले साल पीसीआर के लिए 8100 वाहन खरीदने जा रहे है। सारे DSP को मिलेगी नई गाडियां पुलिस वेलफेयर पर इस साल 45 करोड़, कांटर इंटेलिलेंस 80 करोड़, 40 करोड़ साइबर क्राइम डिवीजन, 60 करोड़ बार्डर एरिया के पुलिस थानों , कंप्यूटरनाइजेशन 106 करोड़, पुलिस बिलडिंग 142 करोड, आधुनिकीकरण पर 80 करोड़ व 258 करोड़ पुलिस व्हीकल पर खर्च किए गए है। राज्य के सभी 454 थानों के एसएचओं के पास नए व्हीकल है। इस साल सारे डीएसपी को नई गाडियां दी जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *