बूंदी में 14साल की छात्रा की साइलेंट अटैक से मौत:बाथरूम में नहाते समय हादसा, माता-पिता नहीं थे घर पर

बूंदी जिले के बांसी कस्बे में मंगलवार को एक 14 वर्षीय छात्रा की बाथरूम में नहाते समय साइलेंट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान बांसी निवासी महेश कुमार सोनी की पुत्री हर्षिता सोनी के रूप में हुई है, जो कक्षा 8वीं की छात्रा थी। घटना के समय हर्षिता की मां कोटा गई हुई थीं, जबकि पिता अपनी दुकान पर थे। परिजनों ने बताया कि हर्षिता छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर हर्षिता अचेत अवस्था में पड़ी मिली। डॉक्टर ने साइलेंट अटैक से बताया मौत
उसे तुरंत बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार कुमावत ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. कुमावत ने बताया कि बालिका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे और प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक का प्रतीत होता है। पढ़ाई में होशियार थी हर्षिता
परिजनों के अनुसार, हर्षिता पढ़ाई में होशियार थी और 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपनी पिछली सभी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई थी। उसके दादा ने बताया कि हर्षिता दौड़ने और खेलने में भी हमेशा आगे रहती थी। उसका एक 7 वर्षीय छोटा भाई माधव है। बेटी की मौत के बाद मां की तबीयत बिगड़ी
इस घटना के बाद हर्षिता की मां की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वास में उपचार दिया गया। नैनवां के वरिष्ठ डॉक्टर समुद्र लाल मीणा ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल खान-पान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो रहा है। उन्होंने शारीरिक मेहनत की कमी और दूषित शहरी वातावरण को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। ग्राफिक में देखिए हार्ट अटैक के संकेत… हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:कुछ दिन से सीने में दर्द की शिकायत थी, रात को डॉक्टर्स मीट में हुए थे शामिल बीकानेर में हार्ट अटैक से डॉक्टर की मौत हो गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता (56) को 26 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे घर पर अचानक सीने में दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर) 2. सेना के जवान की ट्रेनिंग के समय हार्ट-अटैक से मौत:5 दिन पहले छुट्‌टी से लौटे थे, बेटे को गोद में लिए पत्नी पार्थिव देह को दुलारती रही प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग कर रहे सेना के जवान मनजीत सिंह (33) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे श्रीगंगानगर के रेडबग्गी गांव के रहने वाले थे। 5 दिन पहले ही वे छुट्‌टी से ड्यूटी पर लौटे थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *