मीटर लगाने की बात पर देवर-भाभी को पीटा:आपसी कहासुनी के बाद लाठियों से हमला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

पाली शहर के सुभाष नगर बी इलाके में लाइट का मीटर लगाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में देवर-भाभी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीटर को लेकर हुआ विवाद, लकड़ियों से किया हमला घटना को लेकर सुभाष नगर बी निवासी दिनेश पुत्र कानाराम बंजारा ने औद्योगिक थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के तीन-चार युवक एक लाइट मीटर लगाने वाले को लेकर आए। आरोप है कि मीटर वाले ने मुख्य रोड की तरफ बने दूसरे प्लॉट का लाइट मीटर खोलकर उसे उनके प्लॉट की तरफ लगाने की कोशिश की। इस पर दिनेश के भाई जगदीश ने आपत्ति जताई और मीटर लगाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। आरोप है कि मोहल्ले के तीन-चार युवकों ने गुस्से में आकर जगदीश पर लकड़ियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई भाभी से भी मारपीट मारपीट के दौरान जब जगदीश की पत्नी लक्ष्मी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में देवर-भाभी दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार किया गया। CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात मारपीट की यह घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में लाठियों से हमला करते हुए युवक साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहले भी हो चुका है हमला, कार्रवाई न होने का आरोप पीड़ित दिनेश बंजारा ने बताया कि प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में इससे पहले 26 दिसंबर को भी उनके परिवार पर हमला हुआ था। उस घटना में वे तीनों भाई घायल हो गए थे। आरोप है कि उस समय भी औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। दिनेश ने बताया कि पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर वे 29 दिसंबर को एसपी से मिले थे और पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद एक बार फिर हमला होने से परिवार में डर का माहौल है। पुलिस बोली- जांच जारी, आरोपियों पर होगी कार्रवाई औद्योगिक थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *