अजमेर में ई-रिक्शा और ऑटो में हुई भिड़त:एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दूसरा चालाक हुआ फरार

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ई-रिक्शा और ऑटो में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर के द्वारा घायल के स्थिति गंभीर बताई गई है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जेपी नगर मदर निवासी विकास कुमार अपनी ई-रिक्शा लेकर घर से सुबह 9:30 बजे के करीब निकला था। तभी लाल मंदिर मदार के पास ऑटो से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायल के दोस्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा विकास को जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर की ओर से उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने विकास की हालत गंभीर बताई है। ई रिक्शा और ऑटो दोनों ही मौके पर क्षतिग्रस्त है। मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *