जयपुर नगर निगम में फायर शाखा में काम को लेकर हो रही लापरवाही और पेंडेंसी को देखते हुए एक्शन हुआ है। निगम कमिश्नर गौरव सैनी ने आज एक आदेश जारी करके उपायुक्त फायर पद से मोनिका सोनी को हटाकर उनकी जगह प्रवीण कुमार को चार्ज सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से मोनिका सोनी की लगातार शिकायत मिल रही थी। फायर शाखा में फाइलाें की पेंडेंसी बढ़ने और फाइलों पर बिना डिसीजन किए उनका निरस्त करने के केस आए थे। इस शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन के पूनम के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर ने आज एक आदेश जारी करके उपायुक्त फायर के पद से मोनिका सोनी को हटा दिया। सोनी को राजस्व अधिकारी आदर्श नगर जोन लगाया है। एक पद ऊपर करवा रखी थी नियुक्ति वर्तमान में मोनिका सोनी का पद राजस्व अधिकारी का है, जबकि उनको सरकार ने उनके पद से ऊपर के पद पर लगा रखा था। इससे पहले भी सोनी के पद को लेकर काफी चर्चाएं रही थी। वे लम्बे समय तक नगर निगम में ही अलग-अलग विंग में उपायुक्त के पद पर रह चुकी है। इससे पहले उन्हें नगर निगम हैरिटेज में उपायुक्त गार्डन के पद पर भी नियुक्त किया गया था।


