पंजाब में सर्दी के कारण बढ़ी छुट्टियां:अब 8 जनवरी को खुलेंगे स्कूल,शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान

पंजाब में बढ़ रहे सर्दी के प्रकोप के कारण अब सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ गई है। अब सभी प्राइवेट और सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। यह ऐलान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर लिखा है-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देश पर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोहरे को देखते हुए बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल में 7 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही है। 8 जनवरी को पहले की तरह स्कूल खुलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *