छह नगर निगमों में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू आज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शुक्रवार 17 जनवरी को सीएम हाउस में छत्तीसगढ़ के छह नगर निगमों में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र के लिए एमओयू किया जाएगा। अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी में ठोस अपशिष्ट से बायोगैस के उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इन निगमों में लगभग 350 टन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं लगभग 500 टन अधिशेष बायोमास का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 70 टन कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इनकी स्थापना के लिए 600 करोड़ रूपए का निवेश गेल एवं बीपीसीएल द्वारा किया जाएगा। इससे हर साल लगभग 2 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *