प्रियंका के बेटे रेहान ने मंगेतर के संग की टाइगर-सफारी:दोस्त के ब्रर्थ डे सेलिब्रेशन में अवीवा संग होंगे शामिल; आज शाम को आ सकती हैं सोनिया गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ मंगलवार को रणथम्भौर पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनका बेटा रेहान और बेटी मिराया भी है। यहां रेहान के साथ उनकी मंगेतर अवीवा बेग भी परिवार संग आई हैं। दोनों परिवार होटल ‘शेर बाग’ में ठहरे हुए हैं। मंगलवार को दोनों परिवार सफारी के लिए भी निकले थे। हालांकि बताया जा रहा है कि बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ जैसल सिंह के जुड़वां बच्चों के जन्मदिन में शामिल होंगे। लेकिन, चर्चा ये भी है कि रेहान और अवीवा बेग की 1 जनवरी को रिंग सेरेमनी है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी बुधवार शाम को रणथम्भौर पहुंचेंगी। ऐसे में होटल और आस-पास इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शाम को सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका और राहुल गुरुवार शाम को सफारी पर निकलेंगे। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। देखिए दोनों परिवारों की सफारी के फोटो… आज शाम को आ सकती हैं सोनिया गांधी जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि आज शाम को सोनिया गांधी हवाई मार्ग से रणथंभौर पहुंच सकती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ खास लोगों के बीच एक जनवरी को शेर बाग में अवीवा बेग और रेहान वाड्रा की रिंग सेरेमनी हो सकती है। हालांकि परिवार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, सोनिया गांधी के रणथम्भौर पहुंचने की खबर के बीच रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम की संभावना जताई जा रही है। पिता के संग निकले रेहान, बाघिन सुल्ताना की साइटिंग की मंगलवार को होटल पहुंचने के बाद दोनों परिवार के सदस्य टाइगर सफारी के साथ निकले। रेहान अपने पिता रॉबर्ट वाड्रा के सा​थ सफारी के लिए। इस दौरान रेहान के साथ उनकी मंगेतर अवीवा भी मौजूद थी। इस दौरान दोनों ने बाघिन सुल्ताना की साइटिंग की। चार दिन तक रणथंभौर में रुकने का कार्यक्रम
मंगलवार दोपहर 12.45 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला रणथंभौर पहुंचा था। इसके बाद वे सीधे होटल शेर बाग पहुंचे। फिर दोपहर की पारी में रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग ने दोस्तों के साथ टाइगर सफारी की। 4 गाड़ियों के काफिले में दोनों अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचे। इस दौरान मिश्र दर्रा गेट के पास बाघिन T 107 नजर आई। इसके साथ बाघिन रिद्धि के तीनों शावक जोन नंबर चार में T 2504, T 2505 और T 2506 में अठखेलियां करते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार- प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी 4 दिन तक रणथंभौर में प्रवास करेंगे। हालांकि कार्यक्रम को व्यक्तिगत रखा गया है, जिसमें बाहरी लोगों की आवाजाही मना है। साथ ही बुधवार को होने वाली पार्टी में दूसरों को मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं है। इस साल राहुल का दूसरा और प्रियंका का तीसरा दौरा
रणथंभौर टाइगर रिजर्व गांधी परिवार का पसंदीदा स्पॉट है। इस साल राहुल गांधी का यह दूसरा रणथंभौर दौरा है। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा तीसरी बार यहां पहुंची हैं। रेहान और अवीवा के रिंग सेरेमनी की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं
​​​​​​कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बिजनेसमैन की बेटी हैं अवीवा बेग अवीवा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन पर भी काम किया है, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और गहरे हुए। ये खबर भी पढ़िए… प्रियंका गांधी के बेटे ने अपनी मंगेतर संग की टाइगर-सफारी:राहुल गांधी भी पहुंचे सवाई माधोपुर; 4 दिन तक रणथम्भौर में रुकेंगे राहुल-प्रियंका सवाई माधोपुर के रणथंभौर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पर्यटकों की भारी भीड़ है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंगलवार को यहां पहुंचीं। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *