सीहोर के हीरापुर में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी:ढाई लाख का सामान ले उड़े, सुपारी-काजू से लेकर चिल्लर और नकदी तक शामिल

सीहोर जिले के हीरापुर गांव में मंगलवार रात किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और लगभग ढाई लाख रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली सीहोर पुलिस को दे दी गई है। दुकान मालिक रूप सिंह परमार ने बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखा लगभग पूरा सामान समेटकर ले गए। रूप सिंह परमार के पिता रामचरण परमार किसान हैं। उनकी किराना दुकान बिलकिसगंज रोड स्थित हीरापुर जोड़ पर बनी हुई है। चोरी की घटना से परिवार को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। सुपारी, काजू-बादाम, गुटखा, बीड़ी और नकदी ले गए चोरी हुए सामान में 50 किलो सुपारी, 50 किलो काजू-बादाम, पान मसाला-गुटखे के बोरे, बीड़ी की एक पेटी शामिल है। इसके अलावा करीब 3000 रुपये चिल्लर, हजारों रुपये का खाद्य तेल और 10 व 20 रुपये के तीन से चार हजार रुपए के नोट भी चोरी हुए हैं। कुल नुकसान लगभग ढाई लाख रुपए बताया जा रहा है। क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं क्षेत्र के किसान और समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष ग्राम चंदेरी में भैंस चोरी की घटना हुई थी। इसके अलावा कई बार मोटरसाइकिल चोरी के मामले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि चोर अब इतने शातिर हो गए हैं कि उन्हें पकड़ना मुश्किल होता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *