जालंधर में खेतों से मिला शव:पुलिस ने शव को सिविल की मार्च्युरी में भिजवाया, ठंड लगने से मौत की आशंका

जालंधर के मकसूदा एरिया में खतों से एक व्यक्ति का शव मिला है। शव खेतों के बीचों-बीच बने कच्चे रास्ते में पड़ा था। यहां आस-पास कुत्ते मंडरा रहे थे। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव को देखा और थाना मकसूदां पुलिस को सूचित किया।
मकसूदां थाना पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जालंधर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। प्राथमिक जांच में मौत ठंड के कारण हुई लग रही है। बाकी ज्यादा पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
भूत कालोनी के पास पड़ा था शव, अभी पहचान नहीं हो पाई
थाना मकसूदा के अधीन आती भूत कालोनी के पास खेतों की पगडंडी पर शव पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की तरफ से मृतक की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने को लेकर आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *