दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई:दिव्यांग बोगी में मिला 6 किलो गांजा, कीमत 60 हजार; कोई यात्री नहीं आया सामने

कोडरमा में आरपीएफ ने पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रेन की जांच की। दिव्यांग बोगी के बाथरूम के पास एक संदिग्ध पिठ्ठू बैग मिला। जब टीम ने बोगी में सवार यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, तो कोई भी यात्री सामने नहीं आया। इसके बाद यात्रियों की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। बैग में दो प्लास्टिक के थैलों में गांजा भरा हुआ था। मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा को दी गई। उन्होंने दंडाधिकारी मनोज कुमार रवि को मौके पर भेजा। प्रत्येक थैले में तीन-तीन किलोग्राम गांजा दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब दोनों थैलों का वजन किया गया तो प्रत्येक थैले में तीन-तीन किलोग्राम गांजा पाया गया। कुल छह किलोग्राम गांजे की कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी कोडरमा को सौंप दिया गया है। आरपीएफ की टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *