स्टेट हाईवे 37 पर मिला चिड़ावा के पार्षद पति का:इलाके में फैली सनसनी, खींवसर के बालाजी स्टैंड के पास सड़क किनारे पड़ा मिला शव

झुंझुनूं जिले के गुढ़ा इलाके खींवासर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेट हाईवे 37 पर बालाजी स्टैंड के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब सड़क किनारे शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की हुई शिनाख्त पुलिस ने जब शव की तलाशी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज महमिया के रूप में हुई। मनोज चिड़ावा का निवासी बताया जा रहा है। मनोज की पत्नी अंजू महमिया चिड़ावा नगर पालिका में पार्षद है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। एम्बुलेंस की मदद से शव को गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार फिलहाल मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना मान रहे हैं, तो कुछ अन्य पहलुओं पर भी आशंका जता रहे हैं। थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि हमें स्टेट हाईवे 37 पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान मनोज महमिया (45) निवासी चिड़ावा के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *