गुना में पिता-बेटी को बीच सड़क पीटा:ऑटो वाले ने बाइक को मारी थी टक्कर, विरोध करने पर भाइयों ने बरसाए घूंसे; दोनों गिरफ्तार

गुना के नेहरू पार्क के पास बाइक सवार पिता-पुत्री के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ऑटो चालक और उसका साथी बीच सड़क पर युवती और उसके पिता को पीटते नजर आ रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ लिया है। टक्कर के बाद हुई कहासुनी, फिर हाथापाई फरियादी युवती ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी, तभी नेहरू पार्क के पास एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो ऑटो चालक और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों आरोपियों ने पिता और बेटी के साथ मारपीट कर दी। नानाखेड़ी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने नानाखेड़ी निवासी दो सगे भाइयों सत्यनारायण अहिरवार (45) और वीरेंद्र अहिरवार (43)—को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *