धौलपुर लौटा तीर्थ यात्रियों का जत्था:श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, यात्रा के दौरान बिताए गए पल किए साझा

धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे से 20 दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकला 40 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को वापस लौट आया। रामअवतार भगत के नेतृत्व में यह दल नेपाल के पशुपतिनाथ, बंगाल के गंगासागर, उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी, बनारस और प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा पर गया था। यात्रियों ने बताया कि 20 दिन की यात्रा के दौरान उन्होंने जीवन के सुखद आनंद लिए हैं। जहां उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की भी प्राप्ति हुई है। धौलपुर लौटे तीर्थ यात्रियों ने ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रा के दौरान बिताए गए पलों को साझा किया। तीर्थ यात्रियों ने वापस लौटने पर ग्रामीणों के साथ एक बार फिर से तीर्थ यात्रा पर जाने की बात कही है। तीर्थ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के स्वागत में स्थानीय लोगों ने बाड़ी मार्ग पर ढोल-ताशों के साथ पुष्प वर्षा की। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर दर्शन-पूजन किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी पर खुशी व्यक्त की और उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में पीडीएम स्कूल के संचालक राजवीर सिंह परमार, खाद विक्रेता गोपाल कुशवाहा, अजब सिंह परमार, शंकर बघेल, ओम प्रकाश जाटव, शिवराम कुशवाहा, मानसिंह परमार, राकेश परमार, शिवओम परमार और रामू परमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *