अबोहर में गारमेंट शोरूम में चोरी:दुकानदार ने पीछा कर एक को पकड़ा, साथी फरार, नशे के लिए करते थे वारदात

अबोहर में आज एक गारमेंट शोरूम से दिनदहाड़े चोरी हुई है। दोपहर करीब 3 बजे यामहा बाइक पर सवार दो युवक दीप फैशन शोरूम पर आए और बाहर रखे कपड़ों में से 5-6 पीस उठाकर भागने लगे। दुकान संचालक जगदीप सिंह की सतर्कता से बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया गया, जबकि बाइक चला रहा दूसरा युवक फरार हो गया। घटना बाजार नंबर 10 की है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह इंद्रा नगरी का रहने वाला है और चिट्टे का नशा करता है। नशे की पूर्ति के लिए ही वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। दुकानदार ने तुरंत 112 हेल्पलाइन और सिटी वन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने में युवक से कड़ी पूछताछ की जाएगी। साथ ही फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। चोरी किए गए कपड़े आरोपी से बरामद कर लिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *