ओरछा में नए साल पर 5 लाख श्रद्धालु आएंगे!:रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे, बाहर के वाहनों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश नहीं

नए साल के मौके पर ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। प्रशासन के अनुसार इस वर्ष करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के ओरछा पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन के मुताबिक, पिछले वर्ष सामने आई व्यवस्थागत कमियों को इस बार दूर किया गया है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि रामराजा सरकार मंदिर परिसर में एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और मंदिर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बाहर से आने वाले वाहनों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले वाहनों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल उन्हीं वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी होटल में ठहरने की व्यवस्था और पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले वर्ष नए साल के मौके पर करीब 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं ने रामराजा सरकार के दर्शन किए थे। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। सीसीटीवी से निगरानी दर्शनार्थियों के लिए ट्राइसाइकिल और ऑटो को अस्थायी रूप से अनुमति दी गई है। हालांकि अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में इस व्यवस्था को बंद कर दिया जाएगा। कोशिश है कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े। क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए गए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, तहसीलदार सुनील बाल्मिकी ने बताया कि इस साल 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग की गई है।पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु रामराजा सरकार के दर्शन कर बाहर निकलेंगे। किसी को भी मंदिर परिसर में रुकने की अनुमति नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *