भारत ने ‘प्रलय’ बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया:7500 kmph की रफ्तार, 1000 किग्रा तक गोला बारूद ले जा सकेगी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा तट के पास प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस दौरान एक ही लॉन्चर से बहुत कम समय के अंतर में दो प्रलय मिसाइलें (सल्वो लॉन्च) दागी गईं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह परीक्षण सुबह करीब 10:30 बजे किया गया। यह परीक्षण सेना के उपयोग से जुड़ी जांच (यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल) का हिस्सा था। दोनों मिसाइलें तय किए गए रास्ते पर ठीक तरह से उड़ीं और सफलतापूर्वक लक्ष्य पूरे किए। मिसाइलों की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए ओडिशा के चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के सेंसर लगाए गए थे। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारत की सामरिक मिसाइल क्षमता के लिए एक अहम उपलब्धि बताया है। प्रलय मिसाइल को पूरी तरह स्वदेशी है और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इसे बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *