ब्रह्मपुरी क्षेत्र में युवक ने सुसाइड किया:शॉल से फंदा लगाकर जान दी, कारणों का पता लगा रही है पुलिस

बीकानेर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया। महज 25 साल के इस युवक ने अपने ही घर में कमरे में शॉल से फंदा लगाकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोचरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। नयाशहर थाना क्षेत्र में आने वाले मोहल्ला चूनगरान के पास ही ब्रह्मपुरी मोहल्ला है। यहां रहने वाला 25 साल का युवक शुभम बजाज अपने परिजनों के साथ रहता था। बीती रात उसने देर से खाना खाया। फिर सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। कुछ देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने अंदर पहुंचकर देखा। वो शॉल से फंदा लगाकर लटक चुका था। परिजनों ने ही उसे नीचे उतारा और सीधे पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। महज 25 साल के युवक के सुसाइड करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *